विभागाध्यक्ष यह भी कहता है कि एक बार में क्या हो जाएगा। बातचीत के दौरान ही प्रोफेसर कई तरह के अश्लील सवाल भी कर रहा है। यह वीडियो कब बनाया गया यह तो नहीं पता चला लेकिन गुरुवार को तेजी से यह वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा प्रोफेसर टीडी पीजी कॉलेज में विभागाध्यक्ष है।
टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक सिंह ने बताया कि वीडियो उनके पास भी पहुंचा है, मगर इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। प्रबंधक ने ईमेल और व्हाट्स एप के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है। इस समय ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। इसलिए प्रोफेसर नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि उनसे मेल और व्हाट्स एप से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने माना कि वीडियो देखने और सुनने में बेहद ही अश्लील है।
कॉलेज प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में विभागाध्यक्ष से पूछा गया है कि सोशल मीडिया के जरिये आपका यह वीडियो सामने आया है। इस बारे में अपना लिखित स्पष्टीकरण दें। फिलहाल प्रोफेसर की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।