फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 15 से शुरू होगी मक्के की खरीद, तैयारी तेज-

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की सरकारी खरीद 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इस साल मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1870 रुपये से बढ़ाकर 1962 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
विज्ञापन

खरीफ के सीजन में शुरुआत में बारिश कम होने से इस साल मक्के की खेती प्रभावित हुई है। वही किसान मक्के की खेती कर पाए हैं जिनके पास सिंचाई के साधन हैं। लिहाजा इस साल उत्पादन भी कम हुआ है।
मक्के की खरीद के लिए धर्मापुर ब्लाक, सिकरारा, शाहगंज, मुगराबादशाहपुर, महराजगंज, केराकत में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम राम प्रकाश को जिला खरीद अधिकारी बनाया गया है। किसानों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नृपंजय कुमार पाठक ने कहा कि मक्के की खरीद के लिए छह क्रय केंद्र निर्धारित कर किए गए हैं। पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें