फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बनेगा युवा पर्यटन क्लब, विकास को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने और देश की सांस्कृतिक विरासत से युवकों को परिचित कराने के लिए विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब बनाए जाएंगे। इनमें शामिल छात्रों को पर्यटक राजदूत बनाया जाएगा। जिले के कुछ स्कूलों में इसका गठन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव ने बताया कि इस क्लब में कक्षा छह से ऊपर के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। ये क्लब पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का आयोजन करेंगे। एक तरफ इन क्लबों के युवा सदस्य भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत के बारे में समझेंगे और लोगों को समझाएंगे।
पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि युवा पर्यटन क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने गांवों, कस्बों, शहरों और राज्यों में मौजूद समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत के बारे में शिक्षित एवं जागरूक किया जाएगा। पर्यटक राजदूत बनने के बाद वे दूसरों को देश में भ्रमण के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार अवसरों के बारे में बताया जाएगा और पेशेवर पर्यटक सहायक के रूप में भी विकसित करने की योजना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसके गठन के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र देव ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जफराबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मछलीशहर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मडियाहूं युवा पर्यटन क्लब की स्थापना की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें