फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी प्रदीप गिरफ्तार

विज्ञापन
कुद्दूपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में देखने पंहुचे एसपी रवि शंकर छबि। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
25 हजार का इनामी प्रदीप मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो-
---
- लाइन बाजार पुलिस को मिली सफलता, बदमाश का साथी फरार
- बदमाशों की गोली से कांस्टेबल भी जख्मी, वाराणसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। हत्या, लूट सहित कई मामलों में आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश प्रदीप यादव को लाइन बाजार पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ में प्रदीप के बांए पैर में गोली लगी है। बदमाशों की ओर से फायरिंग में एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है।
लगातार हो रही आपराधिक वारदातों में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर गठित टीम रविवार की रात लाइन बाजार पुलिस रसैना तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच कुद्दुपुर तिराहे की तरफ से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए इंदरिया गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो पचोखर-इंदरिया मार्ग पर इंदरिया गांव के समीप गड्ढे में बाइक छोड़कर बदमाश झाडिय़ों में छिप गए। वह लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। उनकी गोली से कांस्टबेल संदीप तिवारी जख्मी हो गए। उनके बांए हाथ में गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इसमें एक बदमाश जख्मी हो गया। गोली लगते ही उसे छोड़ साथी बदमाश फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शिवापार गांव निवासी प्रदीप यादव के रुप में हुई। एसओ संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदीप के पास से देसी पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली है। प्रदीप पर लोाइन बाजार थाने में हत्या, जानलेवा हमला, आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में 11 केस दर्ज हैं, जबकि सरायख्वाजा थाने में लूट का मुकदमा पंजीकृत है। पूछताछ में उसने फरार साथी की पहचान अर्जुन यादव के रुप में बताई है।
विज्ञापन

---
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
बदमाश प्रदीप यादव को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ संजीव कुमार मिश्र, टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी अंगद प्रसाद तिवारी, चौकिया धाम चौकी प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सिविला लाइन चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय, एसआई रामजी सैनी, द्वारिका प्रसाद, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल संदीप तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, पंकज पुरी, दिलीप सिंह, देवानंद, विजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

---
थाना पहुंच घरवाले बोले: पुलिस ने घर से उठाकर मारी गोली
- मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, भेजा ज्ञापन
जौनपुर। बदमाश प्रदीप यादव को पुलिस भले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा कर रही हो, लेकिन घरवालों ने पुलिसिया दावे को झूठा ठहराया है। सोमवार की सुबह प्रदीप के भाई आशीष यादव के साथ लाइन बाजार थाना पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने रविवार की दोपहर में प्रदीप को घर से उठाया और फिर जान से मारने की नीयत से गोली मारी। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, सीएम और आईजी को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय यादव, शिवापार, हिमांशु, विशाल यादव, विकास, लाल बहादुर, संतोष कुमार, रवींद्र कुमार, साधू, संतोष, दिनेश, अमरजीत, इंदू यादव, रिंकी यादव, गोकुल यादव, सुमन, तारा देवी, राकेश यादव, जंग बहादुर, मुलायम आदि शामिल रहे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें