फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर निजी बस पलटी, 10 लोग घायल

विज्ञापन
धर्मापुर क्षेत्र के गजना में अनियंत्रित होकर पलटी बस। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
धर्मापुर। केराकत मार्ग पर सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस गजना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी गई। इससे बस में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पलटने के बाद आधा घंटे तक आवागमन रहा बाधित रहा। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्राइवेट बस केराकत से सवारी लेकर जौनपुर की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे बस गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास पहुंची थी कि चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित होकर बस जौनपुर-केराकत मार्ग पर पलट गई। बस को पलटता देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग राहत बचाव के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। घटना में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने दो एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया। घटना में आशा देवी निवासी केराकत, सुनीता निवासी डेहरी केराकत, सभाजीत निवासी पेसारा केराकत, नितिन केराकत, खुशनुमा बेगम निवासी मुर्की केराकत, नाजमीन बानो मुर्की केराकत, रसीदा निवासी केराकत को चोट आई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के कारण जौनपुर-केराकत मार्ग पर लगभग आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचकर बस को मुख्य मार्ग से हटवा दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुई है। सभी घायल खतरे से बाहर है। वहीं, पूर्व सांसद तूफानी सरोज व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

--------
जितेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें