औड़िहार रेलमार्ग पर नोनमटिया कुसरना के पास अंडर रेलवे पास की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दे?
- फोटो : JAUNPUR
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को नोनमिया (कुसरना) स्थित रेलवे ट्रैक पर हो रहे रेलवे दोहरीकरण कार्य को रोकते हुए प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर आवाज उठाई। साढ़े तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन के कारण ट्रेनों का संचालन बंद रहा। सूचना पाकर मौके पहुंचे पुलिस और रेलवे के इंजीनियर ने ग्रामीणों से पत्रक लेते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद फिर दोहरीकरण का कार्य शुरू हो गया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि नोमटिया रेलवे क्रासिंग बंद कर दिए जाने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो जाएगा। रेलवे अंडरपास को लेकर मछलीशहर सांसद बीपी सरोज भी मांग का समर्थन करते हुए मंडर रेल प्रबंधक को पत्र भेज चुके हैं। किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विनय पाल का कहना था कि इंजीनियर टीम ने अंडरपास निर्माण हेतु अपनी सहमति रिपोर्ट रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।