फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसे में बंदी रक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक की सड़क हादसे में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर मनियारी निवासी महेंद्र वर्मा(34) जिला कारागार में बंदी रक्षक के तौर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह मड़ियाहूं क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदारी की बरात में शामिल होने गया था। रात को करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था, उस समय उसकी बाइक उसका साथी चला रहा था। जब वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो अचानक डिवाइडर से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए। जिसमें महेंद्र को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। उसके साथी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे उसने दम तोड़ दिया। बंदी रक्षक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया। वह अपने साथ परिवार को साथ में रखता था। निधन की सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर को रवाना हो गए। घटना से जिला कारागार में तैनात उसके साथी काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें