फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक दूसरे को लगाया टीका और भाई चारे का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। मुंगराबादशाहपुर गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिर में वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह के दूसरे दिन लोगो ने रंग गुलाल उड़ाए और भाईचारे का संदेश दिया।मुख्य अतिथि डिप्टी जेलर(सीतापुर) विजय लक्ष्मी साहू ने वैश्य समाज की लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा, तभी समाज के लोग तरक्की की डगर पर चल पाएंगे। पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक दलों को चंदा तो खूब देता है लेकिन उसकी परेशानियों में कोई साथ नहीं देता है। समाज के लोग एकजुट हो जाए तो समाज को एक नई दशा और दिशा मिल सकती है। डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने का वक्त आ गया है जिससे वैश्य समाज का कोई शोषण न कर सके और समाज अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसे लोगों ने खूब सराहा।इस मौके पर आयोजक राजकुमार, सौरभ कुमार जायसवाल, प्रिया गुप्ता, ओमजी गुप्ता, उमाशंकर चौरसिया, जगदंबा जायसवाल, पूजा जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता, नागेंद्र मोदनवाल, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे। सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य के साथ शिक्षकों ने होली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर डॉ.इंदु प्रकाश सिंह, डॉ.सुधीर सिंह, डॉ.जय कुमार मिश्र, डॉ.अंजनी मिश्र, डॉ.सीमा सिंह, डॉ.कल्पना सिंह, मनीष सिंह, आशीष मिश्रा, प्रभाकर सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें