जेसीआई ने रैली निकालकर मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया। अहियापुर मोड़ से अध्यक्ष आलोक सेठ के नेतृत्व में रैली निकाली। हाथ में तख्ती और पंफलेट के माध्यम से पूरे शहर का भ्रमण कर सभी को मतदान के लिए जागरूक किया।
इस दौरान युवा हो तुम देश की शान जागो उठो करो मतदान, लोकतंत्र का यह आधार वोट न हो कोई बेकार आदि नारो से जागरुक किया। आलोक सेठ ने कहा कि हर बार चुनाव में 55 से 60 प्रतिशत ही मतदान होता है। यानि 40 प्रतिशत आबादी अभी भी मतदान से वंचित है।
सबको जागरुक करना हमारा कर्तव्य है। पूर्व मण्डलअध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि वोट ही एक ऐसा माध्यम है जिससे कि हम अपनी मनचाही सरकार को चुन सकते है। पूर्व मंडल अधिकारी केके जायसवाल ने कहा मतदान ही एक ऐसा अधिकार है जिससे हमें एक मजबूत लोकतन्त्र की पहचान है।
पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि यह एक ऐसा अधिकार है जो सभी सबको समान रुप से मिला है। चेयरपर्सन अनीता सोनी ने कहा कि 8 मार्च को विश्व महिला दिवस है और हमारे जनपद में 8 मार्च को वोटिंग है। इसलिए महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर दो फरवरी को मतदाताओं को जागरूकता करने के लिए शाहीपुल और सद्भावना पुल के बीच घाटों को दीपों से सजाया जाएगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेेट स्थित कक्ष में बैठक कर मतादाता जागरूकता के लिए दो फरवरी को दीप महोत्सव काआयोजन करने पर चर्चा की गई। उन्होंने समस्त स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील किया है कि कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने में सहयोग करें।
30 जनवरी को विसर्जन घाट पर सायं 4 बजे बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में स्वीप प्रभारी संजय पाण्डेय, लायन्स क्लब के अध्यक्ष अजय आनन्द, मो. मुस्तफा, विमला सिंह आदि थे।