फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में गूंजी शहीदों की गौरवगाथ

विज्ञापन
चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के मौके पर कलेक्ट्रेट क्रान्ति स्तंभ के पास प्रधानमंत्री मोदी का लाईव अभ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों और वीर सेनानियों को बृहस्पतिवार को समूचे जनपद ने नमन किया। चौरीचौरा जनक्रांति के शताब्दी समारोह में शहीदों की गौरव गाथा का गान हुआ। उनके बलिदान को याद करते हुए भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का प्रण लिया गया। वंदे मातरम का सामूहिक गान हुआ तो शहीदों व सेनानियों के परिजन भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सहित सभी ब्लाक व तहसील कार्यालयों समेत 38 स्थानों पर कार्यक्रम हुए। बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। मुख्य समारोह हौज में शहीद स्मारक पर हुआ। यहां मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। शहीद परिवार को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। पूरा देश उनका आजीवन ऋणी रहेगा। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने चौरीचौरा कांड की घटना पर प्रकाश डाला। इसके पहले हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान और वंदेमातरम का सामूहिक गान किया। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल महरुपुर, केपी पांडेय इंटर कॉलेज, काली प्रसाद इंटर कॉलेज जफराबाद, हरगोविंद इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चों से देश भक्ति पर आधारित सवाल पूछे गए। इस मौके पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, एसडीएम सदर नीतिश कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, रतन सिंह परमार, चंदन चौहान, डिप्ले सिंह, भृगुनाथ सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
खुटहन: ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरजू प्रसाद तिवारी की पत्नी माहेश्वरी देवी को पुष्प गुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीओ हौसिला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मनोज तिवारी, अमित तिवारी, एडीओ कोऑपरेटिव दुर्ग विजय सिंह, चंद्रदेव मिश्रा, उमेंद्र यादव, अखिलेश वर्मा, राकेश, प्रमोद आदि मौजूद रहे। मुफ्तीगंज: ब्लाक सभागार में बीडीओ लालब्रत यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दुर्गावती देवी निवासी बग्थरी, इशरतुन्निशा, सैउद्दीन्निशा व रिजवाना अंजुम निवासी मुरकी, शिवनाथ तिवारी निवासी तारा उमरी, चंपा देवी बग्थरी आदि को ब्लाक प्रमुख विनय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, विपिन राय, हरिदयाल, रामदत्त, आलोक मिश्र, राजबहादुर पाल, अजय सिंह, राजेश कुमार आदि रहे। संचालन कपिलदेव ने किया। मछलीशहर: ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ राजन राय ने गोधुपुर गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नंद किशोर तिवारी की पत्नी नन्हा देवी व करौरा गांव के स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्व. भुल्लर सिंह की पत्नी प्रभु देवी को सम्मानित किया। उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामनिहोर, रोहित यादव, रामसहाय यादव, विनय शुक्ला, सुशील उपाध्याय आदि मौजूद रहे। जौनपुर हाईवे पर मरी माता धाम के पास कीर्ति स्तंभ पर भी समाजसेवी पंधारी लाल यादव की अध्यक्षता में शहीद सेनानियों को याद किया गया। कार्यक्रम में अशोक यादव, गोपाल यादव, राहुल आदि मौजूद रहे। खेतासराय: सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम का गान किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने चौरी चौरा और काकोरी कांड के बारे में बताया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकेंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अतुल श्रीवास्तव, अनिल यादव, अनिल कुमार सिंह आदि रहे। सुजानगंज: ब्लाक परिसर में बीडीओ नितिन कुमार ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बीडीओ नितिन कुमार ने बेलवार निवासी गंगा प्रसाद तिवारी, कर्मराजी देवी, अचकारी निवासी कमला देवी को सम्मानित किया। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बराई से प्रभात फेरी भी निकली। रामपुर: ब्लाक परिसर में बीडीओ राजीव सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नंदिनी जायसवाल व संचालन एडीओ एजी जयप्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, राजनाथ मिश्र, सुशांत शुक्ला, ब्रह्मानंद, शंभू तिवारी, मिंटू प्रजापति, प्रभात तिवारी, ललित मोहन यादव, विनोद जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सिकरारा: बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी व प्रमुख समर नाथ यादव ने ब्लाक परिसर में शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजली अर्पित की। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय डीह जहानिया के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

---
स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा सल्तनत बहादुर का नाम
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक अमर शहीद सल्तनत बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गीत गाया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शहीद सल्तनत बहादुर सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य शाही के विरुद्ध हुए मातृ भूमि के मुक्ति संग्राम में देश के जिन सपूतों ने प्राण न्यौछावर किया है, उनमें सल्तनत बहादुर सिंह का नाम अग्रिम पंक्ति में आता है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अमरदेई और ईओ महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से अमर शहीद के आश्रित प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह और शहीद आशुतोष यादव की मां शीला देवी को सम्मान पत्र भेंट किया। बलुआ गांव में स्थापित शहीद स्मारक पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में धनियामऊ पुल कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके पंद्रह आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य बेचन सिंह, बीडीओ गौर्वेंद्र सिंह, एसडीएम कौशलेश कुमार मिश्र, तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, सुरेश चौहान, साहब लाल, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
---
बच्चों ने निकाली प्रभारीफेरी, गाया वंदे मातरम
जलालपुर/मीरगंज। बयालसी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। इसे प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी विद्यालय से होकर बीडीओ कार्यालय पहुंचा। यहां एडीओ कोऑपरेटिव रत्नेश सिंह ने स्वागत किया। इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय नेवादा के बच्चों ने अमर शहीद तेज बहादुर सिंह के घर तक प्रभातफेरी निकाली। शहीद तेज बहादुर सिंह के पैतृक निवास पर पहुंचकर नोडल अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। इस मौके पर गप्पूराम, रामसिंह यादव, विशाल, पंकज पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, दीपक सिंह, बांकेलाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, मीरगंज के करियांव शहीद रामदुलारे सिंह स्मारक पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। सांसद मछलीशहर बीपी सरोज के प्रतिनिधि रमेश कुमार ने कहा कि शहीदों के सम्मान में यह अब तक का सबसे बड़ा दिन है। स्टर्लिंग स्कूल के चेयरमैन राजेश सिंह, रामनारायण सेठ, उमेश जायसवाल, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत रामनिहोर, प्रभात कुमार सरोज, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
---
शहीद स्मारक सेनापुर में मना चौरीचौरा शताब्दी दिवस
मुंगराबादशाहपुर/केराकत/रामनगर। ग्राम सेनापुर स्थित स्मारक पर चौरीचौरा शताब्दी समारोह विधायक दिनेश चौधरी ने शहीदों परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक, बीडीओ राम दरश चौधरी आदि रहे। सेनापुर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत, गोवर्धन इंटर कालेज मुफ्तीगंज के बच्चों ने भी प्रभातफेरी निकाली। रामनगर ब्लाक के उत्तरपट्टी में शह ीद स्मारक पर जफराबाद विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह व डीडीओ बीबी सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखड़ू, बीडीओ वीरभानु सिंह, भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, ब्रह्मदेव मिश्रा, एडीओ अरुण यादव, उदयराज मिश्रा, शिवशंकर सिंह, आशीष सिंह आदि रहे। इंटर कॉलेज नेवढ़िया में प्रधानाचार्य अक्षयवर तिवारी ने गोष्ठी में चौरीचौरा की घटना ाके बारे में बताया। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक परिसर में बीडीओ पीयूष कुमार सिंह शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांव करकोली निवासी शहीद अनिल उपाध्याय के पिता हृदय नारायण उपाध्याय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक सार्वजनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्र, एडीओ राजेश सिंह, अनुपम तिवारी आदि मौजूद रहे। सरायरुस्तम स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों ने वंदे मातरम गीत गाया। प्रधानाचार्या श्वेता चौरसिया, प्रबंधक माता प्रसाद चौरसिया, योगाचार्य बृजनाथ तिवारी, उप प्रधानाचार्य भोलानाथ शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें