फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जुलाई में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार जुलाई में कराने की तैयारी है। राजभवन के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सेमेस्टर परीक्षाएं समय से कराकर रिजल्ट समय घोषित करने की तैयारी में जुटा है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां को लेकर खाका तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जिले में 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं। जौनपुर में 231 महाविद्यालय हैं। इनमें 3 राजकीय, 14 अनुदानित और 214 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं। इसी प्रकार गाजीपुर में कुल 373 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें 4 राजकीय, 8 अनुदानित महाविद्यालय हैं। शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए यह पहल की जा रही है। इसलिए 29वां दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराने की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों राजभवन से दीक्षांत समारोह को लेकर प्रस्तावित तिथियों की जानकारी प्रदेशभर के राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मांगी गई थी। माना जा रहा है कि परीक्षा खत्म करने से पहले ही दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें मंच सज्जा व मंच पर आसन व्यवस्था, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान, शोभायात्रा, कुलगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिसर व्यवस्था समिति, उपाधि वितरण, स्मारिका मुद्रण, अनुश्रवण समेत अन्य समितियों का गठन किया जाएगा। कुलसचिव केश लाल ने बताया कि राजभवन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों से दीक्षांत समारोह को लेकर जानकारी मांगी गई थी। अभी परीक्षा कराने के साथ रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही है। जुलाई में समारोह आयोजित करने की तैयारी है। राजभवन से तारीख का निर्धारण होते ही तैयारी तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें