फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बालक बाबा आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारी तेज, हजारों भक्त पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बक्शा विकास खंड के हैदरपुर गांव स्थित देवरहा श्री बालक बाबा महाराज के आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर सैकड़ों साधु-संतों का आगमन शुरू हो चुका है। इस वर्ष भी हजारों भक्तों के आने की संभावना है।
विज्ञापन

आश्रम व्यवस्थापक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने बताया कि एसडीएम सदर और तेजीबाजार थाने से पुलिस बल, दो प्लॉटून पीएसी व महिला पुलिस बल की मांग की गई है। फायर ब्रिगेड के वाहनों की मांग भी की गई है। आश्रम की साफ-सफाई और साधु-संतों व भक्तों के ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। धनियामऊ से हैदरपुर और बक्शा से हैदरपुर मार्ग आश्रम तक पहुंचने के लिए सुरक्षित और सुगम बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें