फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल सिद्दीकपुर में प्राचार्य और चिकित्सकों की तैनाती होने के बाद से पहले बैच की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने इसके प्रचार-प्रसार के लिए आस पास के गांवों में कैंप लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं 19 जून को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इथिक्स पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज शुरू होने से आस पास के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। मेडिकल के प्रचार के लिए एमबीबीएस में दाखिले से पहले चिकित्सा और स्वास्थ्य विषय पर कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से चलता रहेगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है। प्राचार्य प्रो. शिव कुमार का कहना है कि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के निर्देश पर प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में सत्र की शुरुआत मेडिकल इथिक्स पर चर्चा के साथ होगी। एमबीबीएस की पढाई शुरू होने से पहले सभी को चिकित्सा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। मेडिकल कालेज कैंपस में 19 जून को मेडिकल इथिक्स विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा होंगे। एनाटामी की एचओडी प्रो. रुचिरा सेठी इथिक्स पर विस्तार से प्रकाश डालेेंगी। मेडिकल क्षेत्र में इथिक्स डा. भारती यादव विस्तार से प्रकाश डालेगी। इसके अलावा साधना आचार्य, डा. तबस्सुम यास्मिन अपने विचार रखेंगी। संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डा. शिव कुमार की देखरेख में होगा। प्राचार्य का कहना है कि करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पढाई शुरू होने से पहले तैयारी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें