जिले में ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी चुनाव आयोग की ओर से ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कराने की तिथि घोषित नहीं की गई है। वोटरों की फोटो युक्त सूची तैयार करने सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं, जिससे चुनाव आयोग की ओर से तिथि घोषित होने पर सकुशल चुनाव संपन्न हो सके।
जिले में 21 ब्लॉक है, जिसमें ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना है। इसमें धर्मापुर, बदलापुर, रामपुर, मुफ्तीगंज, जलालपुर, डोभी, सिकरारा, महराजगंज, मड़ियाहूं, सुजनागंज, केराकत, सुईथाकला, सिरकोनी, खुटहन, बरसठी, रामनगर, बक्शा, करंजाकला, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर व शाहगंज सोंधी ब्लाक शामिल हैं। जहां ब्लाक प्रमुख को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनते हैं। इस समय जिले में कुल 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि अभी तक ब्लाक प्रमुख के चुनाव की घोषण चुनाव आयोग की ओर से नहीं की गई है, लेकिन जिला निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानीय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख चुनाव में लगने वाले सामानों व संबंधित अभिलेखों को तैयार किया जा रहा है। साथ वोटरों की फोटो युक्त सूची भी तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
---
किस ब्लाक में हैं कितने बीडीसी सदस्य वोटर
धर्मापुर ब्लाक में 44 बीडीसी सदस्य वोटर बनाए गए हैं। इसके अलावा बदलापुर ब्लाक में105,रामपुर ब्लाक में 100, मुफ्तीगंज ब्लाक में 64,जलालपुर ब्लाक में 85,डोभी ब्लाक में 84,सिकरारा ब्लाक में 88, महराजगंज ब्लाक में 83,मड़ियाहूं ब्लाक में 106, सुजानगंज ब्लाक में105, केराकत ब्लाक में 92, सुईथाकला ब्लाक में 93, सिरकोनी ब्लाक में 85, खुटहन ब्लाक में 109, बरसठी ब्लाक में 98, रामनगर ब्लाक में106, बक्शा ब्लाक में 101, करंजाकला ब्लाक में 111, मछलीशहर ब्लाक में 114, मुगराबदशाहपुर ब्लाक में 99,शाहगंज सोंधी ब्लाक में 155 बीडीसी सदस्य वोटर बनाए गए हैं।
अभी चुनाव आयोग की ओर से ब्लाक प्रमुख के चुनाव की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चुनाव सकुशल संपन्न हो जाए, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वोटरों की फोटो युक्त सूची तैयार की जा रही है। साथ ही चुनाव के लिए जरूरी सामान व अभिलेखों को भी तैयार किया जा रहा है।
- रामप्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी