वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा के लिए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षाएं तीन दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक पीजी की परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
गाजीपुर और जौनपुर के 586 कॉलेजों के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पूर्व में बनाए गए केंद्रों पर ही परीक्षा कराने की तैयारी है। इस बार परीक्षा में करीब ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं तीन पाली में कराने की तैयारी है। परीक्षा के लिए दो जिलों में 586 कॉलेजों के छात्रों के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्वांचल विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ., विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। चालू माह के अंत तक सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी जाएंगी।