फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दहेज के लिए गर्भवती को पीटकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के मजगवां कला गांव में दहेज के लिए गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी असलम की बेटी शायदा बानो का निकाह 9 जुलाई 2023 को जलालपुर के मजगवां कला निवासी रिजवान उर्फ राजा से हुआ था। शादी में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति राजा, सास यासमीन, ननद सोनी और मौसी रुकसाना ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 30 जून को चारों ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारा-पीटा। गहने और सारा सामान भी छीन लिया। धमकी दी कि दहेज नहीं लाई तो तलाक देकर राजा दूसरी शादी कर लेगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे और पीड़िता की जान बचाई। ससुराल वालों ने कार में बैठाकर मायके भेज दिया। पीड़िता ने पिता के साथ थाने पर जाकर तहरीर दी। पुलिस से मेडिकल कराने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से घटना की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर केराकत पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें