मीरमस्त मोहल्ले स्थित मदीना मस्जिद के पास हजरत मखदूम अली शाह का उर्स मनाते जायरीन। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हजरत मखदूम अली शाह का उर्स मुबारक बृहस्पतिवार की रात अकीदत के साथ मनाया गया। मोहल्ला मीर मस्त स्थित मदीना मस्जिद के पास बाबा की मजार पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने चादरपोशी की और दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति और अमन-चैन की दुआ मांगी। उर्स में सभी धर्म-मजहब के लोग शामिल हुए।
शुभारंभ सुबह सात बजे कुरान ख्वानी से हुआ। असर की नमाज के बाद जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। मौलाना कयामुद्दीन शरीफउल हक ने कहा कि मखदूम अली शाह बाबा के दरबार में जब भी कोई आता है तो खाली हाथ नहीं जाता। मौलाना शमसुद्दीन, हसीन मीरमस्ती, अरमान मंसूरी, अयान, अदनान ने नाते नबी का नजराना पेश किया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं गूंजती रहीं। इस मौके पर शकील मंसूरी, सूफियान मंसूरी, गुड्डु, वाहिद, अशफाक मंसूरी, मकसूदन, इरफ़ान अंसारी, फैजान आदि मौजूद रहे। जलसा समापन के बाद तबर्रूक वितरित किया गया। अंत में मरकजी सीरत कमेटी के नायब सदर शकील मंसूरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।