फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतापगंज विजेता

विज्ञापन
चन्दवक क्षेत्र के डोभी स्थित आचार्य बलदेव पीजी कालेज में आयोजित खोखो प्रतियोगिता में शील्ड के स? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयीय खो-खो में प्रतापगंज विजेता
विज्ञापन

आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज को दूसरा और पीजी कालेज गाजीपुर तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
डोभी। क्षेत्र के आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा में आयोजित अन्तरमहाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतापगंज पीजी कालेज विजेता रहा। गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा को 8 -3 अंकों के अंतर से पराजित किया। तीसरा स्थान पीजी कॉलेज गाजीपुर ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय खेलकूद परिषद के अध्यक्ष डा. वीरेंद्र विक्रम यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को टॉफी प्रदान किया। विशिष्ठ अतिथि खेल सचिव डा. आलोक कुमार सिंह व संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी ने प्रतिभागियों से अनुभव साझा किया। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार यादव , प्राचार्य डा. संतोष कुमार यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल के कमेंट्रेटर इन्द्रसेन यादव व पंकज मिश्रा रहे। स्कोरर संतोष कुमार गोड़ रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब सरोज, प्रबन्धक फूलचंद यादव, देवेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, नीरज पहलवान, राजबहादुर यादव, रजनीश यादव, विनय जायसवाल, निरंजन यादव प्रधान, महेंद्र प्रजापति ,सत्य नारायण यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें