26- मड़ियाहूं में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सड़कों की धुलाई सफाई करती सिख समुदाय की महिलाए
- फोटो : JAUNPUR
धूमधाम से मना गुरु गोविंद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व
संवाद
मड़ियाहूं । स्थानीय नगर में रविवार को खालसा पंथ के जनक गुरु गोविंद सिंह का 353 वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह नगर के मिश्राना मुहल्ले स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई, जो नगर में कीर्तन करते हुए वाराणसी रोड सदर गंज स्थित गुरुद्वारा पर पहुंचकर समाप्त हुई।
दोपहर बाद सरदार कंवलजीत सिंह के अध्यक्षता में नगर के रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। घोड़ा ,हाथी ,झांकियां व दीप, खालसा गतका दल करतब दिखाते हुए चल रहा था। शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई शिवाजी नगर स्थित डाक बंगला के पास पहुंची। फिर वहां से वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सदर गंज लौटी। जगह -जगह पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बाद में चिल्ड्रेन गाईड हायर सेकेंडरी स्कूल में लंगर का आयोजन किया गया था। सरदार स्वर्ण सिंह, सुमित सिंह,डा. परमजीत सिंह, सतपाल सिंह, राजू सिंह ,हरभजन सिंह ,अर्जुन सिंह, नागेंद्र सिंह, रमन सिंह ,भाग सिंह, आदि लोग रहे।