जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को जिले भर में मनाई गई। बच्चों मे प्रभात फेरी निकाली। गोष्ठियों में बापू के आदर्शों और शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। उनके आदर्शों पर चलने और स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
सिकरारा बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तथा लोगों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया। बीआरसी पर बीईओ राजीव यादव की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पेंटिंग, रंगोली तथा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महराजगंज क्षेत्र के धर्मा देवी सोनी इंटर कॉलेज केवटली में प्रबंधक शिवपूजन सेठ, अध्यक्ष भोलाप्रसाद सेठ, जेपी महिला महाविद्यालय केवटली में प्रबन्धक राजेश जे सिंह, बाबू उदरेज शिक्षण संस्थान बजहा में प्रबन्धक डा. विश्वदीप सिंह, प्राचार्या डा. स्वप्निल सिंह, कौशिल्या देवी जायसवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरेंद्र सरोज, जगन्नाथ शिक्षण संस्थान गड़ेरिहा में प्रबंधक डा. नहकउ गुप्ता, दुर्गदेव जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनय सिंह के निर्देशन में गांधी जयंती मनाई गई।
केराकत तहसील में उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश पाठक की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में अधिवक्ता रामानंद राय, नम:नाथ शर्मा, रामदास यादव ने विचार व्यक्त किए। संचालन तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने किया। डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज में प्राचार्य डा.रामकरन मिश्र ने श्रद्धांजलि दी। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता रैली निकाली, जिसे पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने हरी झंडी दिखाई।
जलालपुर के सीएचसी रेहटी परिसर में अधीक्षक मनोज कुमार, डा. अंकित श्रीवास्तव, डा. रंजना राय, डा. हेमंत, डा. नन्दनी, मड़ियाहूं नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार, जिला समन्वयक अधिकारी खुशबू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज नगर के गांधी तिराहे पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्रा, डा. अजय सिंह ,डा. परमजीत सिंह आदि शामिल रहे मछलीशहर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने झोले का वितरण कराया। तहसील परिसर में एसडीएम मंगलेश दूबे, ब्लाक में बीडीओ राजन राय,अस्पताल में अधीक्षक डा. आरपी विश्वकर्मा बदलापुर में नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्रे, एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, थाने में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डा. संजय दुबे, बरईपार के जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह व प्रबंधक डा. जयप्रकाश तिवारी ने बापू को श्रद्धांजलि दी। जंघई स्टेशन पर स्वच्छता के तहत सफाई अभियान चलाया गया। स्टरलिंग स्कूल बरावां में सजल चक्रवर्ती के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई।
डोभी क्षेत्र के आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा, बाबा कामदेव महाविद्यालय मढ़ी में डा. संतोष कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. भानु शंकर, महराजगंज ब्लॉक सभागार में मदर टेरेसा फाउंडेशन के राष्ट्रीय महा सचिव वीरेंद्र नरेश यादव, मो. अरशद खान, वीरेंद्र नरेश, शाहगंज में नगर पालिका चेयरमैन गीता जायसवाल, सोंधी ब्लाक के सिधाइं गांव की प्रधान रेनू सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह, सर सैयद अहमद इंटर कालेज, सेंट जेवियर स्कूल, कुबा इंटरनेशनल स्कूल, उद्यन एकेडमी, फरीदुल्हक मेमोरियल डिग्री कालेज, अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कालेज, बीडीएस शिक्षण संस्थान सुरिस गांदी जयंती मनाई और स्वच्छता का संकल्प लिया। खुटहन के ग्राम विकास इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों, क्षेत्र के राधा बल्लभ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं, मुंगराबादशाहपुर के सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई।
गांधी युग और विचार है: डीएम
जौनपुर। राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी भवनों पर ध्वज फहराया गया।जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी और गांधी पार्क में माल्यार्पण किया।
स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा को सम्मानित किया गया। जनक कुमारी विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। स्वच्छता में योगदान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।
जौनपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बार अध्यक्ष बृजनाथ पाठक ने गांधी तिराहे पर माल्यार्पण किया। प्रभारी मंत्री अरविंद तिवारी, जरगाम अहसन, शालिनी मौर्य, श्री प्रकाश यादव, रीता सरोज, संतोष विश्वकर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्र, पृथ्वी नाथ तिवारी, रमेश चंद्र पाल, समर बहादुर यादव मौैजूद रहे। जफराबाद स्थित हरगोविंद इंटर कालेज में डा. शुचि सिंह , डा. सौरभ कुमार उपाध्याय ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नेहरू युवा केंद्र स्वच्छता के लिए रैली निकाली। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव की देखरेख में 11463 छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार में जनपद न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। सीजेएम अंजनी कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद फिरोज, जेल अधीक्षक एके मिश्र, जेलर संजय कुमार सिंह एवं अंत में जेल अधीक्षक एके मिश्र मौजूद रहे।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने गांधी वाटिका में माल्यार्पण किया। प्रो. बीबी तिवारी, मानसी सिंह, रितिका जयसवाल ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजनारायण सिंह , जगदंबा मिश्रा, रविंद्र तिवारी एवं धीरज श्रीवास्तव की टीम ने रामधुन प्रस्तुत किया। 98 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल परमदीप सिंह सरन के निर्देशन में श्री गणेश राय इंटर कालेज डोभी के में स्वच्छता रैली निकाली। कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित में तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। डा.दिनेश ,सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, प्रदीप यादव, सचिन यादव, धीरज कुमार, विवेक कुमार व प्रमेंद्र कुमार उपस्थित रहे । जफराबाद के हरगोविंद सिंह इंटर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।