फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के बाद, सदमे में बेटे को पड़ा दिल का दौरा हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शंकरगढ़ गांव में मां की मौत का सदमा बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका और मां की मौत के दस घंटे बाद बेटे को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मेरठ में मां - बेटे की मौत से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र के तेजीबाजार चौकी अंतर्गत अटरा शंकरगढ़ निवासी आशीष तिवारी (46) जयहिन्द इंटर कॉलेज तेजी बाजार में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। जिनके माता- पिता उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व आशीष की माता कंचन लता तिवारी (74 ) की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिन्हें देखने आशीष मेरठ चले गए मेरठ पहुंचने पर मंगलवार को आशीष की माता कंचन लता का एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार मेरठ में करके घर वापसी की तैयारी कर रहे थे तभी मां के सदमे में आशीष की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहाँ दस घंटों के अंतराल में ही आशीष तिवारी ने दम तोड़ दिया। मां बेटे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें