फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की रुप-रेखा तय की गई। समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्तंभ पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम कराया जाए। इसकी निगरानी एसडीएम, बीडीओ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत करेंगे। सरकारी कार्यालयों व भवनों, शाहीपुल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों को झालरों से सजाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ईओ नगर पालिका परिषद करेंगे। अधिकारी व कर्मचारी की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। सुबह 7 से 8 बजे तक सीमित संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जाए। संचालन डीआईओएस व बीएसए, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा कराया जाएगा। सीएमओ तथा क्षेत्राधिकारी, नगर यातायात व सुरक्षा से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी के समय अनुराग प्रसाद डिप्टी कलेक्टर यातायात एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था देखेंगे। सुबह 8 बजे डीएम, एसपी, स़ीडीओ समस्त सरकारी व अर्धसरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 9 बजे से शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद खेलकूद व सांस्कृृति कार्यक्रम का आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें