फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student council constitutes new executive of the city

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी प रिषद नगर की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद नगर की नई कार्यकारिणी गठित
डा. राजश्री नगर अध्यक्ष व उद्देश्य बने मीडिया संयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समस्त कार्यसमिति, आयामों, नगर एवं तहसीलों इकाईयों को भंग कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी की संस्तुति के बाद नई कार्यकारिणी के गठन तक इकाईयों को भंग किया गया है। जिले में प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप ने एक कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन सेवा, समर्पण व त्याग से ही आगे बढ़ता है। हमारी इकाई सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी होनी चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के उपरांत चुनाव अधिकारी का चयन कर नवीन नगर कार्यकारणी भी घोषित की गई। चुनाव अधिकारी जिला प्रमुख डॉ. दिग्विजय सिंह ने नगर कार्यकारणी की घोषणा किया। सदर नगर इकाई का अध्यक्ष का डॉ. राजश्री सिंह, नगर उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मौर्य, डॉ. आमोद सिंह रघुवंशी, नगर मंत्री ऋषिकेश शुक्ल, नगर सह मंत्री प्रियांशु रावत, सुशील नागर, विकास यादव एवं रवि विश्वकर्मा को सौंपी गई। अभिषेक त्रिपाठी व तेजस सिंह को नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रिंस जैसवार को नगर मीडिया प्रमुख बनाया गया। जिला संयोजक मीडिया का दायित्व उद्देश्य सिंह को दिया गया। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. मनोज पांडेय, डेजी सिंह, धीरेंद्र ,संजय सिंह, कौतुक उपाध्याय, सुमित सिंह, अनिकेश मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें