फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लिया और परिसर में फेंक दी पीपीई किट

विज्ञापन
11- टीबी अस्पताल परिसर में खले में फेंका गया पीपीई किट। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में स्वास्थ्य महकमा कोरोना संक्रमण को लेकर कितना जागरूक है, इसका अंदाजा टीबी अस्पताल परिसर में फेंकी गई पीपीई किट से लगाया जा सकता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने सैंपल लेने के बाद परिसर में ही पीपीई किट को फेंक दिया, जो घंटों खुले में पड़ी रही। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उसे नष्ट कराया गया। टीबी अस्पताल में कर्मचारियों और अन्य लोगों के 62 नमूने सोमवार को लिए गए। सैंपल लेने के बाद चिकित्सक व कर्मचारियों ने पीपीई किट जिला मलेरिया अधिकारी के कार्यालय के सामने खुले में फेंक दिया। मंगलवार को जब अस्पताल का ताला खुला तो उपयोग किया गया पीपीई किट फेंका देख कर्मचारी सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस लापरवाही पर टीबी अस्पताल के कर्मचारियों में आक्रोश है। मामला तूल पकड़ने के बाद आनन-फानन में उसे नष्ट कराया गया। नोडल अधिकारी डॉ. जीसी द्विवेदी ने बताया किसंक्रमण से बचने के लिए पीपीई किट और बायोवेस्ट को डिस्पोज आफ करने के लिए पालीथिन बैग आता है। उसे प्रापर तरीके से बायोवेस्ट के डिब्बे में रखवाना चाहिए था। यह विभाग की लापरवाही है। पीपीई किट को खुले में नहीं फेकना चाहिए था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें