थानागद्दी। विद्युत उपकेंद्र टंडवा से जुड़े गांवों में 18 से 20 नवंबर तक लगातार तीन दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कटौती की जाएगी। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर 11 केवी बरैछाबीर फीडर का नवीनीकरण और नए 11 केवी फीडर का निर्माण कराया जाएगा। इसके चलते निर्धारित समय तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
इससे टंडवा, कन्हईपुर, बांसबारी, उदयचंदपुर, थानागद्दी, बम्मावन, बेहड़ा, गोपालपुर, भितरी, गोबरा, बरैछाबीर और सरोज बड़ेवर समेत आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।