फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बनी गड्ढा युक्त सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र महराजगंज के गांधीनगर से बगौझर मार्ग पर ढाई किमी की दूरी में सड़क के बीच करीब डेढ़ सौ से अधिक गड्ढे बने हैं। जो स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस मार्ग पर तीन विद्यालय स्थित है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कंपोजिट विद्यालय है। इन स्कूलों में सैकड़ों स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे सड़क पर बने गड्ढों का पता हीं नहीं चलता। ऐसे में बच्चों के लिए इस सड़क पर चल पाना मुश्किल होता है। क्षेत्र के बगौझर ग्राम प्रधान अवधेश कुमार उपाध्याय ,बृजेश कुमार सूरज ,चंदन उपाध्याय घुसकुरी के कमलेश उपाध्याय, रविकांत, श्रीकांत ने बताया कि इस मार्ग से सैकड़ों कांवडियों का जत्था प्रति वर्ष गंगा जल लेने पैदल प्रयागराज जाता है। घुसकुरी व गांधीनगर बगौझर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाते हैं। इस वर्ष जर्जर गड्ढ़ा युक्त सड़क से गुजरना कांवड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि आवागमन सुलभ बनाने के लिए सड़क पर बने गड्ढों को शीघ्र ही भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें