फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोस्तों के साथ चौकियां दर्शन करने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब में दोस्तों के साथ दर्शन करने आए युवक शिवम मौर्य (21) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने से मौके पर सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का शिवम मौर्य (21) पुत्र विजय मौर्य अपने दोस्त राजन मौर्य और राम सागर के साथ मंगलवार की तड़के सुबह शीतला चौकियां धाम में दर्शन के लिए आया। दर्शन से पूर्व तीनों दोस्त चौकियां स्थित तालाब की सीढ़ियों पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी सुबह सवा छह बजे के करीब शिवम ने तालाब में नहाने की इच्छा जाहिर की। शिवम तालाब में नहाने के लिए छलांग लगा दिया और वह तालाब में लगे सुरक्षा रेलिंग को पार कर गहरे पानी में चला गया, देखते ही देखते वह डूबने लगा। दोस्तों ने शिवम को डूबते देख शोर मचाया। लेकिन तब तक शिवम मौर्य की तालाब में डूबने से मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने रस्सी कटिया लगाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस की सूचना पर भागते हुए परिजन और गांव के कई लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक शिवम दो भाइयों में सबसे छोटा था। शिवम गांव के ही एक राजगीर मिस्त्री के साथ लेबर का काम करता था। उसकी मां प्रमिला का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मर्चरी हाउस के सामने काफी में गांव के लोग पहुंच चुके थे। इस बाबत थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि शिवम अपने दो दोस्तों के साथ दर्शन के लिए आया था, तालाब में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


नौकरी की तलाश में जाने से पहले दर्शन करने आया था चौकिया
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी शिवम (19) का शव मंगलवार की देर शाम घर पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही हर तरफ रोने की आवाज से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। शिवम को बुधवार को नौकरी के लिए गुजरात निकलना था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
मृतक शिवम पुत्र विजय मौर्य अपने दो मित्रों राजन और सागर के साथ चौकियां धाम में दर्शन पूजन करने के लिए सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। दर्शन करने के बाद बुधवार को ट्रेन से गुजरात जाने की तैयारी थी। लेकिन मंगलवार को चौकियां धाम में बने कुंड में डूबने से शिवम की मौत हो गई। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो बड़े भाई रंजित (25), विकास (22) हैं। मृतक के दोनों बडे भाई आर्थिक बोझ के चलते घर पर रहकर डेयरी का कारोबार करते हैं। शिवम मंगलवार को दर्शन पूजन करने के बाद नौकरी की तलाश में गुजरात जाने की तैयारी में था। करीब 6 वर्ष पूर्व उसकी मां उर्मिला की मौत हो गई थी। मृतक के पिता विजय घर पर रहकर घर के कामकाज को देखते हैं। मौसी उषा ने बताया कि घर की आर्थिक बोझ को समझते हुए वह घर पर रहकर ही दिहाड़ी का कामकाज करता था। नौकरी की तलाश में वह घर से बाहर निकलने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें