फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव पर श्रेय लेने की सियासत

विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले लोगों को समझाते सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर बुधवार की रात में सियासत गरमा गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही श्रेय लेने के लिए सपा और भाजपा समर्थकों में नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात 8:31 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में सपा समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में नारेबाजी की। दोनों पक्षों में ट्रेन के ठहराव का श्रेय लेने की होड़ दिखाई दी। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद 8:33 बजे आनंद विहार के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें