फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आठ अक्तूबर से शुरू होगी जौनपुर प्रीमियर लीग

विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में जेपीएल की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
मल्हनी। जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) आठ अक्तूबर से शुरू होगी। सात अक्तूबर को ओपनिंग सेरेमनी कराने की तैयारी है। लीग को भव्य बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ बड़े कलाकारों और संगीतकारों को आमंत्रित करने की योजना है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण कर क्रिकेट पिच और मैदान की स्थिति देखी। दर्शक दीर्घा, पर्याप्त रोशनी, पार्किंग और स्टेडियम में दर्शकों के आवागमन की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जेपीएल को बड़े स्तर पर कराने के लिए तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। ओपनिंग सेरेमनी के जरिए लीग को आकर्षक रूप देने की तैयारी है। इसके बाद अभिषेक सिंह मेजर ध्यानचंद इंडोर स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने कबड्डी और खो-खो का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और खेल सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को जेपीएल के आयोजन के बारे में भी बताया। इंडोर स्टेडियम में ट्रॉफी और ड्रेस लॉन्चिंग कार्यक्रम कराने की योजना पर चर्चा हुई। स्टेडियम को आकर्षक ढंग से सजाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश कुमार, वरिष्ठ क्रिकेटर अनिल अस्थाना, खेल सहायक रजनीश सिंह समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेपीएल से जुड़ी तैयारियों और शेष कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें