जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर जिला शहर कॉग्रेेस कमेटी ने बिजली की महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के नेतृत्व में लालटेन लेकर शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार द्वारा आम आदमी को परेशान व प्रताड़ित करने के लिए बिजली के दामों में भारी वृद्धि कर दिया है। महगाई की मार से और अधिक दवा दिया है। बिजली बिल के दामों के विरोध में कांग्रेेस जनों ने शाम सात बजे सब्जी मण्डी से कोतवाली चौराहा, चहासू चौराहा तक लाल टेन जला कर विरोध प्रर्दशन किया। इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि योगी सरकार संवेदनहीन सरकार है। इस महगांई के दौर में बिजली बिल बढ़ा कर आम आदमी के सामने मुसीबत पैदा कर दिया है। तत्काल बिजली बिल मे की गई वृद्धि वापस लेने की मांग किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, डा. महारूद्ध सिंह, शिव मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, राणा सिंह, विशाल सिंह, हुकुम, असरफ अली, देवानन्द मिश्रा, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, आफताब अहमद, निसार इलाही, मंगला मिश्रा, कौशलेन्द्र पाण्डेय, मधुशूदन बैंकर, पिन्टू यादव, साहब लाल आदि मौजूद है।