फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बुलेट सवार तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम इंदौलली निवासी प्रभात कुमार की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान बदलापुर पुलिस ने एक बुलेट को कब्जे में ले लिया। बुलेट सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रभात ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता रामप्रताप आर्या के नाम की बुलेट मोटर साइकिल पर तीन लोग बैठ कर ढकवा की ओर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ तथा जौनपुर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के आदेश पर थाना सिंगरामऊ थाना बदलापुर तथा थाना बक्शा पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग लगा दिया। परिणामस्वरूप थाना बदलापुर पुलिस ने सूचना के मुताबिक बताई गई उस बुलेट मोटर साइकिल को कब्जे में लेते हुए उस पर सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार से और सूचना देने वाले से बुलेट मोटरसाइकिल को लेकर विवाद है। घटना को अंजाम देने की सूचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें