फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो लड़कियां गायब, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की सोमवार को विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर लड़की की मां ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दूसरी घटना इसी थानाक्षेत्र के ही दूसरे गांव में 16 जुलाई को हुई है। एक गांव की किशोरी शाम को घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई और घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि गांव का ही एक व्यक्ति उसको बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया का कहना है कि दोनों प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें