फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लूट की झूठी सूचना पर पुलिस ने शिकायतकर्ता पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी-जलालपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कनुआनी बाजार में लूट की झूठी सूचना पर पुलिस हलकान हो गई। सोमवार देर रात कंट्रोल रूम से केराकत में लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो मामला लेनदेन और आपसी विवाद का निकला। पुलिस ने शिकायतकर्ता पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी सुनील और राजेश मजदूरी करते हैं। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने असलहे के बल पर लूट की झूठी सूचना कंट्रोल रूम में दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता को कई बार मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर खर्गसेनपुर बाजार से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। विपक्षी के साथ विवाद के चलते मैंने झूठी सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि झूठी सूचना देने के आरोप में शिकायतकर्ता पर कानूनी कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें