फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर (जौनपुर)। असवां गांव में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला हो गया। घटना में तीन पुुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। असवां गांव स्थित भीटा खाते की सरकारी भूमि पर लंबे समय से कब्जे की शिकायतें मिल रही थी। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान स्थिति सामान्य रही और राजस्व विभाग विभाग की टीम कार्रवाई पूरी कर वापस लौट गई। बताया जाता है कि राजस्व टीम के लौट जाने के बाद भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा। इसी दौरान गांव निवासी ऋषभ यादव अचानक उग्र हो गया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसने ईंट, पत्थरों और लाठी डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी लगातार पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए स्वयं को सुरक्षित किया। एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक हमले में पुलिसकर्मी मनजीत कुमार, सुरेश सिंह और परमानंद गौड़ घायल हो गए। वहीं हमले के दौरान गांव निवासी रमेश का टीन शेड भी पत्थरों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गांव में देर तक तनाव का माहौल रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमले के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें