फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीएचसी पर अधीक्षक के न बैठने पर उद्यमियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक के न बैठने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। जबकि यह औद्योगिक क्षेत्र का सरकारी प्रमुख अस्पताल है। उद्यमियों का कहना है कि अधीक्षक के नहीं बैठने से स्वास्थ्य व अन्य संबंधित कार्यों को करवाने में अनेक प्रकार की जलालत झेलनी पड़ रही है। इसके चलते हम लोगों को छोटे से छोटे काम के लिए 4 किलोमीटर दूर पीएचसी मुंगराबादशाहपुर आना पर रहा है। जो समय व धन की बरबादी दोनों है। बताया कि पहले सीएचसी पर अधीक्षक की तैनाती थी। जो हमेशा यहां बैठते थे। इससे काम कराने में सहूलियत मिलती थी। फिर उस सुविधा को एकाएक समाप्त कर दिया गया है। जो स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए ठीक नहीं है। उद्यमी गुलाबचंद्र पांडेय, सुनील यादव, श्वेता पांडेय आदि ने जिला प्रशासन से यहां पर अधीक्षक को बैठाने की मांग की है। जो लोग यहां से गुजरते हैं, वे बोर्ड न लगने से भ्रमित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें