फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे तीन को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। हाथरस कांड के विरोध में बुधवार की शाम मड़ियाहूं कोतवाली के निकट गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां फटकार कर पुलिस ने खदेड़ दिया। अधिकतर प्रदर्शनकारी मौके से फरार हो गए जबकि भारतीय समता समाज पार्टी के महासचिव डॉ संजीव कुमार प्रजापति समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने तीनों की जमानत खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भारतीय समता समाज पार्टी के महासचिव डॉ. संजीव कुमार प्रजापति के नेतृत्व में बुधवार की शाम 50 से अधिक की संख्या में गांधी तिराहे पर पहुंचे कार्यकर्ता हाथरस कांड के गुनहगारों को अविलंब सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर मौके पर पहुंच गए। एसपी की कार देख प्रदर्शनकारी और उग्र होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधीक्षक के समझाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया । मौके से पार्टी के महासचिव डॉ. संजीव प्रजापति, आशीष गौतम व सूरज गौतम को हिरासत में ले लिया। तीनों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने तीनों की जमानत खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीओ मड़ियाहूं राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनकारी बिना अनुमति व बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें