फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के हत्यारे को ढूंढने में नाकाम पुलिस परिजनों का ही कर रही उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के आदीपुर गांव में पांच वर्ष की बच्ची की गला दबाकर हुई हत्या के मामले में पुलिस दस दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हत्यारे की गिरफ्तारी की बजाय पुलिस बच्ची के परिजनों का ही उत्पीड़न कर रही है। शायद पुलिस को घर के अंदर ही कातिल के छिपे होने की आशंका है। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा वैसे वैसे पीड़ित परिजनों की न्याय की उम्मीद कमजोर पड़ती जा रही है।
विज्ञापन

आदीपुर गांव निवासी मदनलाल की पांच वर्ष की बेटी राजनंदिनी 15 जुलाई को लापता हुई थी। 18 जुलाई को घर के पास नाली में उसका शव मिला तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर आईजी जोन वाराणसी विजय सिंह मीना भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिया था कि बच्ची के हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए नेवढ़िया पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। किसी भी टीम के हाथ अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो चुका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृत बच्ची के पिता मदनलाल और माता सितारा देवी का कहना है कि पुलिस बा-बार उनसे ही सवाल कर रही है। अभी दो दिन पहले घर पर आई पुलिस ने यहां तक धमकी दी कि अगर हत्यारे को खोजकर नहीं बताए तो घर की महिलाओं को भी ले चलकर थाने में बंद कर देंगे। मां सितारा देवी ने रोते हुए कहा कि एक तो मेरी बेटी को मार डाला गया, दूसरे अब पुलिस दबाव बना रही कि हत्यारे के बारे में बताओ नहीं तो थाने में मार पड़ेगी तो सब बता दोगे।
नेवढ़िया थाने की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी लगातार काम कर रही है। किसी निर्दोष को जेल न जाना पड़े इसके लिए बारीकी से जांच की जा रही जिससे वक्त लग रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -विजय सिंह, सीओ मड़ियाहूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें