फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पुरऊपुर मंझनपुर गांव से लापता किशोरी के मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं के थाने पर प्रदर्शन के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को घास निकालने के लिए खेत में गई थी। काफी देरतक वह लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस गांव में छानबीन के बाद लौट गई। सपा कार्यकर्ता राजवीर यादव के साथ शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ता कैलाश यादव , जय हिंद यादव, राना पुष्पेश यादव, मनीष सोम, जेपी यादव, विपिन, प्रशांत यादव आदि थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया । सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें