Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो संप्रदाय के बीच मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची सीओ ने छानबीन की। साथ ही मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जौनपुर जिले के किशुनदासपुर बाजार में ताजिया के चौक के पास मिट्टी रखने और डीजे खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दो संप्रदाय के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना पर मछलीशहर सीओ प्रतिमा वर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान मीरगंज पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
किशुनदासपुर बाजार में सोमवार को ताजिया के चौक के पास मिट्टी रखने और विनोद जायसवाल के घर के सामने डीजे खड़ा करने को लेकर को लेकर दो सम्प्रदाय के बीच मारपीट हो गई। देर शाम मछलीशहर की सीओ प्रतिमा वर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच- पड़ताल की। वहीं विशाल जायसवाल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
क्या कहती हैं अधिकारी
सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई थी, जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौक के पास से मिट्टी हटवा दी गई है। गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है।