सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र के खुटहन मार्ग पर स्थित एक व्यक्ति के आवास पर धर्मांतरण होने की सूचना पर रविवार को पुलिस पहुचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया, जहां पकड़े गए दोनों लोगों से पुछ ताछ कर रही है।
सरायमोहिऊद्दीनपुर- खुटहन मार्ग स्थित व्यक्ति के आवास पर गांव के ही हरिजन बस्ती की महिलाएं इशाई धर्म से सम्बन्धित प्रार्थना कर रही थी7तभी किसी ने धर्मान्तरण कराने की सूचना पुलिस चौकी पर दे दी, जिसे गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी आरडी यादव अपने हमराही हेड कांस्टेबल पारस नाथ यादव के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बेलहाडीह गांव निवासी मुलायम कुमार पुत्र पतिराज और महेन्द्र कुमार राम पुत्र बाबूलाल को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी आरडी यादव ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछ ताछ की जा रही है, जिसके बाद दोनों का चालान कर दिया जाएगा।