फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : चोरों ने पूर्व विधायक का घर खंगाला, डेढ़ करोड़ के गहने और 22 लाख की नकदी उठा ले गए; पुलिस ने की पड़ताल

Mon, 04 Nov 2024 02:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : पूर्व विधायक के घर चोरी की सूचना मिलते ही रामपुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक जांच-पड़ताल में कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते भुक्तभोगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मधुबाला पासी के आवास को बीती देर रात निशाना बनाया। इनका आवास जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन बाजार में है। पूर्व विधायक मधुबाला के मुताबिक, चोरों ने 22 लाख रुपये नकद और डेढ़ करोड़ कीमत के गहने पर हाथ साफ किया है।

विज्ञापन




बता दें कि मधुबाला पासी सपा शासनकाल में भदोही के औराई विधानसभा सीट से विधायक रही हैं। इनके पति सीएल सौरभ आईएएस हैं और वर्तमान में रेलवे बोर्ड में निदेशक हैं। मधुबाला अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित आवास पर थीं। रामपुर के सिधवन स्थित इस मकान में उनका भांजा राकेश रहता था। राकेश ने बताया कि मकान के पीछे खिड़की काट कर चोर अंदर घुसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद एक अलमारी में एक बैग था, जिसमें अन्य अलमारी कि चाबी और 50 हजार नकद रखे थे। चोरों ने उसे छोड़ दिया और दूसरे अलमारी में रखे 22 लाख नकद व डेढ़ करोड़ के जेवरात उठा ले गए। इस बाबत सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें