थाना क्षेत्र के रायपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के सराय रहिचन्दा गांव निवासी रामजीत पाल (48) शनिवार की देर रात सतहरिया से काम करके साइकिल से घर को लौट रहा था। रायपुर गांव के पास जौनपुर की तरफ से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। सीएचसी से डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन का पता लगाया जा रहा है।