फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ओपन जिम से खुद को फिट रखेंगे पुलिस के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर में जवानों को फिट रखने के लिए 10 लाख खर्च कर ओपेन जिम(व्यायामशाला) लगाया गया है। ताकि वे कसरत के साथ खुद को फिट रख सकें। इस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह इस वजह से भी उपयोगी होगी कि अभी जुलाई से पुलिस के जवानों की जेटीसी व आरटीसी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसमें करीब एक हजार जवानों का आना होगा। जिसका यह जवान उपयोग कर सकेंगे। 24 घंटे की ड्यूटी व अनियमित खानपान से अधिकांश पुलिसकर्मी स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। शरीर का वजन अधिक होने के साथ-साथ मधुमेह, हृदय सहित अन्य रोग से ग्रसित होते रहते हैं। परेड तो होती है लेकिन, नियमित व्यायाम न होने से पुलिसकर्मी अस्वस्थ रहते हैं। पुलिस लाइन समेत जिले में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसमें कई कर्मी विभिन्न रोगों से ग्रस्त भी रहते हैं। ऐसे में पुलिस लाइन में ओपेन जिम खोला गया। माना जा रहा है कि इससे पुलिसकर्मियों को व्यायाम करने का एक स्थल मिलेगा और प्रशिक्षक भी मौजूद रहेंगे। पुलिस लाइन परिसर स्थित मैदान में ओपेन जिम खोलने के लिए सामानों की आपूर्ति कर इसको लगा दिया गया है। इस ओपेन जिम को करने के लिए पुलिस कर्मियों को विभिन्न जानकारी दी जा चुकी है। साथ ही खानपान के विशेष टिप्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये हैं उपकरण :-ओपेन जिम में प्रेस मशीन, स्टेयर स्टेपर, आर्म व्हील, एयर वॉकर, ट्रेड मिल, स्टेशनरी बाइक, बटर फ्लाई मशीन, सी सॉस आदि मशीन लगाई गई हैं।
ओपेन जिम खुलने से पुलिसकर्मियों की सेहत में सुधार होगा। नियमित व्यायाम का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा खानपान की सलाह भी पुलिसकर्मियों को दी जाती है।- अनुपम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें