जौनपुर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बलवा नियंत्रण के लिए अभ्यास किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बलवा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये।
ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट, फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर अभ्यास कराया गया। रिहर्सल से पुलिस बल को आने वाले किसी भी परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी।
बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर व अन्य शामिल रहे।