फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की हत्या में पुलिस को प्रिंस की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव के प्रधान बसंतलाल बिंद की हत्या के मामले में पुलिस को नामजद नवनीत उर्फ प्रिंस की तलाश है। जिन चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनका भी अभी चालान नहीं भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए उसकी तलाश में पुलिस ने शनिवार की रात में भी कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना में निलंबित थानाध्यक्ष, एक दरोगा और सिपाही के स्थान पर चौथे दिन भी किसी की तैनाती नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

पुलिस की छानबी में पता चला है कि फरार चल रहे प्रिंस ने घटना से 24 घंटे पहले ग्राम प्रधान को धमकी दी थी। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी थी तभी शाहगंज में हत्या की दूसरी घटना से पुलिस नई घटना में भी व्यस्त हो गई है। नए थानाध्यक्ष की तैनाती न होने से भी जांच प्रभावित हो रही है। एसपी राजकरन नय्यर ने घटना के बाद ही थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय, एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया था। उधर पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक बसंतलाल को बदमाशों ने तीन गोली मारी थी। एक गोली उनकी कनपटी पर, दूसरी गोली सीने पर दाहिनी तरफ और तीसरी गोली पीठ की तरफ से मारी गई है। दो गोली पोस्टमार्टम में उनके शरीर से निकाली गई जबकि तीसरी गोली पार कर गई थी। छानबीन में जुटी पुलिस ग्राम प्रधान, आरोपी रामतीरथ शर्मा समेत कई अन्य लोगों की मोबाइल की कॉल डिटेल लेकर छानबीन में जुटी है। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
मृत प्रधान के घर पहुंच पूर्व सांसद ने जताया शोक
सुईथाकला। पूर्व सांसद तूफानी सरोज रविवार को अमारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान बसंतलाल बिंद की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने के लिए भी सरकार से मांग की। उनके साथ सपा नेता श्याम नारायण बिंद, शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य जय हिंद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें