फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश रह रहे युवक से पुलिस को शान्ति भंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस को दो साल से विदेश में रह रहे युवक से भी शांति भंग का खतरा है। गांव में एक माह पूर्व हुए एक विवाद में पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है। बिना किसी जांच पड़ताल के हुई इस कार्रवाई में विदेश रह रहे युवक का भी नाम शामिल कर दिया। अब युवक के घर नोटिस आई तो परिवार के लोग हैरान रह गए। परिजनों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। रफीपुर गांव में बीते माह मामूली बात को लेकर दो पक्षों मेशं विवाद हो गयडा था। जिसमें पुलिस आनन फानन में दोनों पक्ष के कुछ लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया था। बिना जांच पड़ताल के हुई कार्रवाई की नतीजा यह हुआ कि दो साल से सऊदी अरब में रह रहे गांव निवासी मोहसिन पुत्र निसार अहमद को भी पुलिस ने शांति भंग में पाबंद कर दिया। एक सप्ताह पूर्व मोहसिन के घर नोटिस लेकर पहुंचे पुलिस के दो जवानों से जब परिवार के लोगों को इस मामले की जानकारी हुई परिजन हैरान रह गए। भाई मुस्तकीम अहमद ने सोमवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कर्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें