फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान...........

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में सोमवार की सुबह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से कुछ देर पहले ही उसका मायके में रह रही पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलभद्रपुर गांव निवासी चौथी राम पाल का पुत्र धर्मेंद्र (25) मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था। लॉक डाउन के बाद वह घर आ गया था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार की सुबह जगने के बाद धर्मेंद्र खेत की ओर चला गया। वहां फोन पर पत्नी से बात करते हुए घर आने को कहा। इसे लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। इससे क्षुब्ध होकर धर्मेंद्र घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। वहां छत में लगी कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। घटना के वक्त पिता पान की दुकान पर चले गए थे, जबकि मां बर्तन धुल रही थी। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची मां ने दरवाजा खोला तो धर्मेंद्र का शव फंदे से लटकता देख सन्न रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह ने भी परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें