जफराबाद। चुनाव आयोग की ओर से जिले में निगरानी के लिए भेजी गई केंद्रीय प्रेक्षक लीला मैथी ने शनिवार को अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की मतदाताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बल की तैनाती की जाय।
सबसे पहले वे जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर, धनेजा, उतरगावा, कादीपुर, बसीरपुर, जमैथा गांव के प्रत्येक बूथों पर पहुंची। उन्होंने कहा कि बूथों पर आने वाले मतदाताओं को कोई समस्या न होने पाए। इसके पूर्व बूथों पर हुए बवाल के चिन्हित लोगों पर नजर रखी जाए। गड़बड़ी होने की कोई संभावना हो तो तत्काल कार्रवाई करें।