फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर पर कुकर्म का केस
विज्ञापन

बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बालक के साथ गांव के ही एक किशोर ने बहला फुसला उसे घर से थोड़ी दूर खेत मे ले जाकर 16 अक्तूबर को अप्राकृतिक संबंध बनाया। बालक के चीखने चिल्लाने एवं रक्त स्राव होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्चे की चिल्लाहट सुनकर मां पहुँची तो बच्चे की हालत देख होश उड़ गए। परिजन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पहले तो मामले की लीपापोती का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों के दबाव पर सोमवार को केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मुन्नाराम धुसिया का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कराने में पीड़ित के परिवार वालों के स्तर से देरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें