बदलापुर। क्षेत्र के मछली गांव निवासी एक युवक की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी को अपशब्द कहा गया है। यह मामला अब खासा तूल पकड़ लिया है। इस बात को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि अभी तक पार्टी के लोगों ने वायरल वीडियो के बाबत कोई तहरीर नहीं दी है। बावजूद इसके आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी शेखर पांडेय निवासी मछली गांव घर छोड़कर भाग गया है। इस संदर्भ में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर देता है तो केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि शेखर पांडेय का वीडियो बनाकर सचिन यादव निवासी मछलीगांव अपनी आईडी से वायरल कर रहा है। दोनों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया जाएगा।